Spread the love

मध्य प्रदेश। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की ओर से 20 अगस्त 2024 को श्रमिक बस्ती में श्रमिक भाई-बहनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक में विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों के पुराने श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें पेंशन, चिकित्सा सहायता, बच्चों की शिक्षा सहायता सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के मुद्दे प्रमुख रहे।

यह बैठक प्रदेश संरक्षक श्री सुनील सिंह भदौरिया एवं प्रदेश सचिव श्री सुरजीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक के दौरान श्रमिकों ने संगठन के प्रति अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त किया।

संगठन ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके हितों और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाने की बात कही।

आपका सेवक
सुनील कुमार भदौरिया
प्रदेश संयोजक
BJMTUC – मध्य प्रदेश