RAIPUR BIG BREAKING: रमन सिंह हुए कोरोना पॉज़िटिव, विधानसभा सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल…

RAIPUR Dr. Raman Singh Corona Positive: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। साथी ही उन्होंने संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट कराने कहा है। डॉ. रमन सिंह अभी आईसोलशन में है।
Dr. Raman Singh Corona Positive: जानकारी के अनुसार डॉक्टर रमन सिंह का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। टेस्ट में वे पॉजिटिव पाएं गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा हैं कि कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। लिहाजा अब वे कुछ दिनों घर पर होम आईसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील भी की हैं।
आपको बता दें कि अभी छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र चल रहा है। जिसमें डॉ. रमन सिंह शामिल हो रहे थे। लेकिन अब बाकि के बचे सत्र में वे शामिल नहीं हो पाएंगे।

 

बेसिक शिक्षा विभाग छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध-: