रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शेख नौशाद (31) के कब्जे से 42 पाव देशी मसाला शराब, जिसकी कुल मात्रा 7.560 बल्क लीटर बताई गई है, जब्त की गई।
जब्त शराब की कीमत करीब 4,200 रुपये आंकी गई है। साथ ही बिक्री से प्राप्त 400 रुपये भी जब्त किए गए।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद भाठागांव स्थित न्यूट्रल सिटी के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
