रायपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्राम स्वरूपपुर पहुंचकर पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ साथी स्व. गोपाल वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पार्टी नेताओं ने कहा कि गोपाल वैष्णव का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन और जनहित के मुद्दों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी ने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
