Spread the love

 

रायपुर, 10 अगस्त 2026। ख्याति इस्पात, रायपुर में काम के दौरान एक मजदूर की उंगली में गंभीर चोट लगने का मामला सामने आया। आरोप है कि चोट के बाद इलाज को लेकर प्रबंधन की ओर से अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के प्रमीत तिवारी पदाधिकारियों के साथ फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी संचालक बसंत अग्रवाल से मुलाकात कर मजदूर के इलाज को लेकर चर्चा की।

चर्चा के बाद मजदूर का इलाज कराने तथा इलाज के दौरान जितने दिनों तक वह काम पर नहीं जा सकेगा, उतने दिनों का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया गया। फिलहाल मजदूर का इलाज डॉ. केदार अग्रवाल के अस्पताल में कराया जा रहा है।

#Raipur #BJMTUC #मजदूर #श्रमिक #मजदूरों_के_अधिकार #श्रमिक_हित #छत्तीसगढ़