Spread the love

रायपुर/गोंदिया। इंदौर के होटल जॉर्डन में आयोजित ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गोंदिया, महाराष्ट्र की बेटी और रायपुर, छत्तीसगढ़ की बहू खुशबू शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का खिताब अपने नाम किया।

खुशबू शर्मा शिक्षिका और सोशल वर्कर होने के साथ सिंगल मदर भी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ समाज सेवा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के इस मंच तक अपनी पहचान बनाई।

प्रतियोगिता के इंट्रोडक्शन, टैलेंट और इवनिंग गाउन राउंड में उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इसके बाद उन्हें ‘अर्थ विनर 2026’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया।

अपनी सफलता पर खुशबू शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो परिवार और समाज की जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं।

उनकी इस उपलब्धि से गोंदिया और रायपुर में खुशी का माहौल है। खुशबू शर्मा की सफलता महिला सशक्तिकरण और संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।

#Tags:
#KhushbuSharma #MrsIndiaEarthWinner2026 #MrsIndia2026 #Raipur #Gondia #Chhattisgarh #Maharashtra #WomenEmpowerment #WomenPower #Inspiration #BeautyPageant #IndiaNews