अमरावती में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के महिला मोर्चा में रोशनी अनिल वाकडे को अमरावती शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर रोशनी अनिल वाकडे ने BJMTUC के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ भाऊ वानखडे का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।
नियुक्ति के बाद उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों का भी धन्यवाद किया।
