Spread the love

 

 

धरसींवा। ग्राम देवरी में  छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और सहयोगी संगठनों की ओर से बैठक एवं सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना और छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों और छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान 46 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और छत्तीसगढ़िया समाज के हित में काम करने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संगठन के विचारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से सदस्यता अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

कार्यक्रम का समापन “जोहार छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाजहित में लगातार काम करने का संकल्प लिया।