
सतना, 23 सितंबर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की सतना जिला इकाई की बैठक नीमी रोड स्थित संस्कार पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार दुबे ने की।
बैठक में संगठन के कार्यों और मजदूरों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार दुबे ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यूनियन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने तथा मजदूरों के हितों और अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ उठाने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने भी संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने पर सहमति जताई।
इस दौरान संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को लेकर गीत भी प्रस्तुत किए गए।
बैठक में शहर केंद्रीय राम सुंदर सोनी, प्रमोद कुमार गौतम, संजय मिश्रा, शैले यादव, कृपाशंकर शुक्ला, नीतू सिंह परिहार, रामविश्वास कुशवाहा, एडवोकेट सुनील पाण्डेय, एडवोकेट दीपक तिवारी सहित अन्य स्थानीय नागरिक एवं संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और मजदूर हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।
