
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरु घासीदास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंडरी स्थित गुरु गोविंद सिंह वार्ड में संपन्न हुआ।
जनचौपाल के दौरान कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित वार्ड अध्यक्ष शहनाज, मंडल अध्यक्ष देव तथा शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों को सुनना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिलिंद गौतम के नेतृत्व में किया गया।
