भिलाई में RSS, हिंदू संगठन के नेताओं संग रुद्रमहाभिषेक, दया सिंह के आमंत्रण पर पहुंच कोशलेंद्र प्रताप सिंह, आयोजन के लिए दी बधाई, देश में खुशहाली के लिए की कामना

सावन के पवित्र माह में राजराजेश्वरी‌ मंदिर में किया रुद्रमहाभिषेक

*BJP पार्षद भी रहे मौजूद, आने वाले सोमवार को‌ महाआरती एवम महाभंडारा का रहेगा आयोजन l

भिलाई। सावन के पवित्र माह में आज राजराजेश्वरी‌ मंदिर पावर हाउस में रुद्रमहाभिषेक किया‌ गया। देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए RSS के छत्तीसगढ़ के सामाजिक सदभावना प्रमुख कोशलेंद्र प्रताप सिंह,
रतन यादव बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्रा, पूर्व सासद प्रतिनिधि रजनीकांत पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भा ज पा एवम पूर्व पार्षद भागचंद जैन, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री योगेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य झुगीझोपड़ी प्रकोष्ठ मनोज तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भा ज पा करन कनौजिया समेत अन्य नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना की।
दया सिंह ने बताया कि‌101 किलो दूध और पंचामृत के साथ भोले बाबा की पूजा-अर्चना की गयी।
पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक कराया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह आयोजन बीते 15 वर्षों से कराया जा रहा है। सावन महीने नें पूजा-अर्चना करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारी व स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। सभी भोले बाबा के दर पर शीश झुकाया।

पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम में कोशलेंद्र प्रताप सिंह, रतन यादव ने कहा , भोले बाबा सबकी मुराद पूरी करते हैं। सावन का विशेष महत्व होता है। बाबा सबकी सुनते हैं और उनकी कृपा सबके ऊपर रहती है। छत्तीसगढ़ और देश पर भी भोलेनाथ की कृपा सदैव रही है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की तारीफ करते हुए कोशलेंद्र ने कहा कि, भिलाई में बोल बम समिति बाबा की भक्ती में लगी हुई है। सावन पर शानदार महाभिषेक हुआ। बाबा की बारात भी भिलाई में निकाली जाती है। यह छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। दया सिंह और उनकी टीम को ढेर सारी बधाइयां।

पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी का किया वितरण…
समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि मंदिर में 101 दूध और 10 लीटर, 10 लीटर दही-शहद-घी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया। भोलेनाथ की अराधना करते हुए कान्हा महाराज और अन्य पंडितों द्वारा मंत्रोंच्यार के साथ महाभिषेक संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के बाद भोलेनाथ को भोग कराया गया। इस दौरान वहां मौजूद साधु-संतों को भोग व प्रसादी का वितरण किया गया l भाजपा पार्षद विनोदसिंह, ईश्वरी नेताम, सरिता बघेल, लक्ष्मी साहू, शकुतला साहू, गिरजा बंछोर, विनोद चेलक, संजय सिंह एवम बोल बम सिमिती के बिजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, पवन मिश्रा, विवेक कोसल, आनंद सिंह, अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

 

https://vandematram247.com/?p=2223