रायपुर शहर में कई ऐसे बड़े बकायादार हैं जिन पर लाखाें नहीं कराेड़ाें का संपत्ति कर बकाया है। नगर पालिक निगम रायपुर राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर क्षेत्र के नगर निगम 1 लाख रुपए से अधिक के 110 बडे बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें बकाया राशि अदा करने नोटिस जारी की गई है। इन 110 बडे बकायादारों पर नगर निगम का 4 करोड 29 लाख 99 हजार 83 रू. का संपत्तिकर सहित अन्य निगम कर बकाया है। इधर आरडीए पर ही 93 कराेड़ और गृह निर्माण मंडलपर 30 कराेड़ बकाया है। अगर इन दाेनाें ने 120 कराेड़ मिल जाएं ताे निगम की स्थिति सुधर सकती है।

रायपुर विकास प्राधिकरण को नगर निगम रायपुर द्वारा 93 करोड रुपए का संपत्तिकर अदा करने हेतु नोटिस जारी किया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल को 30 करोड 47 लाख रुपए का संपत्तिकर अदा करने नोटिस जारी किया है।

नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गई 110 बडे बकायादारों की सूची में जोन 1 के 1 बडे बकायादार पर 64 लाख 46 हजार 929 रुपए का जलकर वर्ष 2011-12 से 2021-22 तक का बकाया है। उक्त बड़े बकायेदार रायपुर के गुढियारी स्थित प्रयास हाॅस्टल प्रबंधन को नगर निगम रायपुर ने 10 वर्षो का बकाया जलकर 64 लाख 46 हजार 929 रुपए की अदायगी करने नोटिस भेजा है।

इसी प्रकार जिला अस्पताल पर वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक का जलकर का 51 लाख रुपए का बकाया है। इस पर नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने जिला अस्पताल को संम्पूर्ण जलकर बकाया अदा करने नोटिस जारी किया है।

इसी क्रम में नगर निगम जोन 2 के 26 बडे बकायादारों पर 96 लाख 14 हजाार 217 रुपए जोन 3 के 11 बडे बकायादारों पर 14 लाख 86 हजार 83 रुपए जोन 4 के 4 बडे बकायादारों पर 7 लाख 28 हजार 252 रुपए, जोन 5 के 6 बडे बकायादारों पर 35 लाख 77 हजार 732 रुपए जोन 6 के 6 बडे बकायादारों पर 10 लाख 97 हजार 946 रुपए, जोन 7 के 7 बडे बकायादारों पर 16 लाख 38 हजार 978, जोन 8 के 19 बडे बकायादारों पर 85 लाख 25 हजार 328 , जोन 9 के 12 बडे बकायादारों पर 50 लाख 65 हजार 612 और जोन 10 के 18 बडे बकायादारों पर 48 लाख 18 हजार . का बकाया है।

इन सभी न्यूनतम 1 लाख से अधिक राषि के बकायादार कुल 110 बडे बकायादारों पर 4 करोड 29 लाख 99 हजार 83 रका बकाया है।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने ली अंतिम सांस…

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने ली अंतिम सांस…

डेली ताजा ख़बरों को जानने के लिए नीचे दिए लिंक पैर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bqg3wxfWjJRK5u5dPSeLJ0

ad