Spread the love

जेसीआई रायपुर वांमांजलि द्वारा एक दिवसीय कपल ट्रेनिंग प्रोग्राम प्यार का नगमा का आयोजन 16 अप्रैल को मधुबन फार्म हाउस में किया जाएगा। इस जॉन इवेंट से पहले 10 अप्रैल को सभी प्रतिभागियों के लिए pre ट्रेनिंग का आयोजन वृंदावन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें एक सगाई संपन्न कपल के साथ 38 शादीशुदा कपल शामिल है । 1 घंटे के ट्रेनिंग सेशन में कपल से हम तुम फार्म भरवाया गया पायलट फैकेल्टी राजेश अग्रवाल के द्वारा स्पेशली डिजाइन किए गए इस फार्म के द्वारा पति पत्नी से पसंद नापसंद जानने ट्रेनिंग के नियम की जानकारी देते हुए 16 अप्रैल को होने वाली विशेष एक दिवसीय ट्रेनिंग के लिए होमवर्क भी दिया गया। पायलट फैकेल्टी के द्वारा दी जाने वाली इस ट्रेनिंग का लाभ उठाकर पिछले कई सालों से बहुत से कपल खुशहाल जीवन जी रहे हैं। जीवन में सिर्फ एक बार ही यह ट्रेनिंग को अटेंड किया जा सकता है। सिर्फ रायपुर शहर ही नहीं अपितु नागपुर धमतरी बलांगीर कुंडा गांव तुमसर महाराष्ट्र से भी ऑनलाइन प्रतिभागियों ने यह ट्रेनिंग ज्वाइन की। इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जया अरोड़ा इशानी तोतलानी राजेश्वरी साईं अभिलाष पाटिल दुष्यंत तिवारी हेमचंद सालोदकर हर्ष मित्तल रामराखियानी प्रीति अग्रवाल। कार्यक्रम मैं मुख्य कार्यक्रम की चेयरमैन आंचल पंजवानी, चैप्टर इंचार्ज अनन्या मिश्रा, चैप्टर प्रेसिडेंट इशानी तोतलानी ,सेक्रेटरी अर्चना द्विवेदी ,पूर्व प्रेसिडेंट महक होतवाणी ,संगीता अनल, उषा तिवारी ,कार्यक्रम की प्रभारी अनीता अग्रवाल, प्रभारी सुनीता मिश्रा के साथ चैप्टर के अन्य सदस्य पीआरओ अंजना शर्मा, पारुल नेहरा ,शीलू शर्मा, सविता गुप्ता, तनु अनल, प्रीति शर्मा ,सपना सोनी आदि उपस्थित रहे।