Spread the love

बॉलीवुड पर छाया कोरोना का साया, करीना-अमृता के बाद अब ये दो हसीनाएं भी कोविड पॉजिटिव, पार्टी में शामिल इन सेलेब्स पर भी मंडरा रहा खतरा !

मुंबई: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के दहशत के बीच बी-टाउन पर एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के कोरोना संक्रमित मिली थी। वहीं अब इस लिस्ट में दो और हसीनाओं के नाम शामिल हो गए हैं। ये हसीनाएं कोई और नहीं बल्कि एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और सोहेल खान की वाइफ और सलमान खान की भाभी सीमा खान हैं। खबरों की मानें तो महीप कपूर को हल्के-फुल्के लक्षण हैं।

 

बता दें कि सोहेल की पत्नी का घर में ही इलाज चल रहा है। वहीं, संजय कपूर ने भी पत्नी को कोरोना होने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- हां, महीप को कोरोना हुआ है। उनमें इसके मामूली लक्षण है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और पूरी तरह से एहतियात बरत रही है। महीप कपूर ने उन सभी लोगों को अपना टेस्ट करवाने और ख्याल रखने की अपील की है जो उनके संपर्क में आए।