Spread the love

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में बिन मौसम बरसात ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है. वहीँ राजधानी रायपुर में मंगलवार देर शाम से बुधवार सुबह-दोपहर तक रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है. प्रदेश में झमाझम बारिश का बुरा असर धान खरीदी केन्द्रों में भी देखने को मिल रहा है.

इधर, बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने खाद्य मंत्री ने एक अहम बैठक बुलाई है. मीटिंग में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खाद्य सचिव , खाद्य विभाग के सभी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। यह बैठक अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाली है.

इसे लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि बारिश हो रही है ऐसे में धान भीगेगा, मैं इससे इनकार नहीं करता हूं, लेकिन अभी मेरे पास रिपोर्ट नहीं है कि कहां कितना धान भीगा है? अभी बैठक होने वाली है, बैठक के बाद पता चलेगा कि वाकई क्या स्थिति है. लेकिन बहुत ज्यादा कहीं धान भीगा हो ऐसी जानकारी अभी मेरे पास नहीं आई है, जो भी क्षतिपूर्ति होगी उस पर सरकार संज्ञान लेगी।

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी के मंच पर माफिया डॉन का करीबी, सीएम को माला भी पहनाई, उठे सवाल…

मुख्यमंत्री योगी के मंच पर माफिया डॉन का करीबी,

डेली ताजा ख़बरों को जानने के लिए नीचे दिए लिंक पैर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bqg3wxfWjJRK5u5dPSeLJ0