Reporting – मेघा तिवारी

भारत के पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, जिसकी धूम अब विदेशों में भी दिखने लगी है। एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर बहुत तेज से वायरल हो रहा है। जिसमें कार रैली देखी जा सकती है।

पांच प्रमुख भारतीय राज्यों में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव चल रहें है तो वही अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में सामने आए हैं।

 

संयुक्त राज्य अमेरिका में सिलिकॉन वैली में एक कार रैली आयोजित की गई थी। कई वाहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टरों से सजाया गया था। उनके हाथों में भाजपा के झंडे और भारतीय तिरंगा था। संयुक्त राज्य अमेरिका के खाड़ी क्षेत्र में मेगा रैली का एक और वीडियो ट्विटर हैंडल ‘NRIs4Bharat’ पर साझा किया गया है। एक ट्विटर अकाउंट के अनुसार, रैली विशेष रूप से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के समर्थन में थी।