*दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा, एएसपी संजय ध्रुव समेत प्रशासनिक अधिकारियों को भोले की बारात का आमंत्रण…दया सिंह ने कहा- आप सबके बगैर संभव नहीं है ये आयोजन*

 

*- 1 मार्च को हथखोज से निकलेगी भोले बाबा की बारात*

 

*- आयोजन का 14वां वर्ष*

 

– आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी

 

*भिलाई।* प्रदेश में भिलाई से निकलने वाली भोले बाबा की बारात ने अलग पहचान बनाई है। हर साल इस आयोजन की भव्यता को चार चांद लग रहे हैं। इस साल भी आयोजन समिति बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी इसी कोशिश में है कि इस साल के आयोजन की चर्चा पूरे प्रदेशभर में होती रही। इसके लिए समिति के पदाधिकारी 11 हजार कार्ड बांट रहे हैं। आमंत्रण कार्ड देने का काम शुरू हो गया है। शासन-प्रशासन से जुड़े लोग इसका हिस्सा बन रहे हैं। आयोजन समिति बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के लोगों ने अपनी कमर कस ली है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष दया सिंह ने दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, सीएसपी भिलाई-दुर्ग समेत एसडीएम व एडीएम को भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण भेंट किया। सभी अधिकारियों को खुद दया सिंह ने आमंत्रण कार्ड देकर बाबा की बाराती बनने का आमंत्रण दिया। दया सिंह ने बताया कि, शासन-प्रशासन के सहयोग से हर साल आयोजन भव्य होते जा रहा है। आने वाले दिनों में इसे और बेहतर ढंग से कराने की कोशिश होगी।

 

 

*दुर्ग रेंज आईजी, कलेक्टर को भी दिया आमंत्रण कार्ड*

भोले बाबा की बारात के लिए पहले शासन के लोगों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। अब आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह आमंत्रण कार्ड जिला और पुलिस प्रशासन को कार्ड दे रहे हैं। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल और दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मुलाकात कर भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड सौंपा। दया सिंह के इस आमंत्रण को आईजी और कलेक्टर ने स्वीकारा और उन्होंने कहा है कि वे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की पूरी कोशिश करेंगे। दया सिंह ने दोनों अफसरों को बताया है कि यह आयोजन का 14वां वर्ष है। हर साल भव्य आयोजन कराते आ रहे हैं। केरल से झांकी आ रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की अलग-अलग झांकियों को आमंत्रित किया गया है जो 1 मार्च को भोले बाबा की बारात में आकर्षण का केंद्र रहेगी।

 

*राज्यपाल से लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिया भिलाई आने का भरोसा*

आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, अब तक बारात के लिए राज्यपाल अनुसुइया उइके के अलावा केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उनके अलावा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी समेत रायपुर, दुर्ग-भिलाई और प्रदेशभर के नेतागणों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए हामी भर दी है।