प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 और कोरिया में 9.6 दर्ज 

रायपुर।  प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह 9 बजे तक ठंड पड़ रही है। शाम ढलते ही ठंड शुरू हो जाती है। आउटर इलाके की बात करें तो शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान कोरिया 9.6 डिग्री रहा, जो रविवार की तुलना में एक डिग्री अधिक है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है।

यही कारण है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। मैदानी क्षेत्र में दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 11 .2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में भी रविवार की तुलना में दिन के तापमान में एक डिग्री गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

मानसून के लौटने के साथ ही आकाश से बादल छूमंतर हो चुके हैं। इससे दिन में चटक धूप के बावजूद उमस कम हो गई है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट का रुख है। सर्दी के मौसम के शुरु होने के इन्हीं तथ्यों को संकेतक कहा जाता है।

सर्दी का मौसम हो सकता है लंबा 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीपी शर्मा का कहना है कि हवाओं का रुख बदलने लगा है। निम्न दवाब वाले उत्तरी क्षेत्रों में अब उच्च दबाव की वजह से हवाओं की रफ्तार बढ़ी है। बीती रात सूखी तेज हवाएं चलीं। स्काईमेट वीदर सर्विस से जुड़े वैज्ञानिक शर्मा ने विस्तार से इस बारे में बताया कि इस समय ‘ला नीना’ की स्थिति बन रही है। इसके चलते जहां सर्दी का मौसम लंबा हो सकता है वहीं ठंड भी कड़ाके की पड़ सकती है। इसी वजह से मानसून की बारिश भी पूरे देश में सामान्य से ज्यादा हुई है। जबकि अल नीना की स्थिति में इसका उल्टा होता है।

बड़ी खबर: राज्यसभा से 12 सांसद सस्पेंड, छत्तीसगढ़ की दो सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी भी हुई निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: राज्यसभा से 12 सांसद सस्पेंड, छत्तीसगढ़ की दो सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी भी हुई निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

डेली ताजा ख़बरों को जानने के लिए नीचे दिए लिंक पैर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bqg3wxfWjJRK5u5dPSeLJ0