Madhya Pradesh। मध्य प्रदेश में एक बुंदेली लोक गायिका का संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गायिका एक खेत में आयोजित शराब पार्टी में शामिल होने गई थी, जिसके बाद उसका शव पास के नाले में जली हुई हालत में बरामद हुआ।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पार्टी में मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात खेत में कुछ लोगों की शराब पार्टी चल रही थी। इसके बाद गायिका लापता हो गई। अगले दिन उसका शव नाले में मिला, जो बुरी तरह जला हुआ था। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में कई एंगल से जांच जारी है। 
