Spread the love

रायपुर,
छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज जिला रायपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कॉफी हाउस, शास्त्री चौक रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही जिला कार्यकारिणी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। समाज के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आजीवन सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा वर्तमान सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिला स्तर पर सभी वार्डों में वार्ड समितियों का गठन एवं विस्तार कार्यक्रम चलाया जाएगा तथा नियमित वार्ड स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी के गठन और घोषणा की बात भी कही गई।

वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज को नए आयाम तक पहुंचाने और समाज के उत्थान के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प भी बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से श्री रज्जन श्रीवास्तव (संरक्षक), श्री पवन किशोर वर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), श्रीमती विनीता श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर कुलश्रेष्ठ, यतीश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव एवं प्रदीप श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।