Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र में भीषण आग लगने से 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद भवन में तेजी से धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद छात्र फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने खिड़कियों से कूदने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में भवन में अग्निशमन उपकरणों की कमी और आपातकालीन निकास व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आई हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है की यह घटना मुख्यमंत्री आवास से केवल ८ किलोमीटर की दुरी पर हुआ है पुलिस स्टेशन भी बहुत ज्यादा दुरी पर नहीं था फिर भी प्रसासन को पहुंचने में ३ घंटे लग गए ये लापरवाही नहीं तो और क्या है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन आवश्यक है।