I

सतना। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल, मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में शनिवार को सतना के मास्टर प्लान क्षेत्र में संगठन की एक संगोष्ठी एवं बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजदूरों की समस्याओं के समाधान और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र कुमार दुबे का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जिन जिलों—सतना, मैहर, कटनी, पन्ना, रीवा और सीधी—का दायित्व सौंपा गया है, वहां संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक श्रमिकों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अकुशल और कुशल मजदूर कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने, उनकी समस्याओं का समाधान कराने तथा उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।
बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता अभियान और विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के संबंध में सुझाव भी साझा किए गए, जिनका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया।
कार्यक्रम में एडवोकेट प्रदीप तिवारी, राजगुरु मनोज अग्निहोत्री, मनोज दुबे, प्रमोद गौतम, सलिल कुमार दुबे, एडवोकेट प्रमोद कुमार गौतम, दीपक तिवारी, सुरेश पांडे, लवकुश तिवारी, आंचल शुक्ला, संजय मिश्रा, सौरभ तिवारी, विवेक पांडे, अरविंद, रब तिवारी, शोले यादव, टिल्लू शुक्ला, मनोज द्विवेदी, संजू सिंह बरदादी, सुनील पांडे, संजय त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
