Spread the love

रायपुर/धरसींवा। सुप्रीम कोर्ट से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव और पार्टी के प्रदेश सचिव दिनेश वर्मा को जमानत मिलने के बाद धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सांकरा स्थित छत्तीसगढ़ महतारी अंगना बाजार चौक में समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।

जमानत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष महाआरती की गई और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। समर्थकों ने पारंपरिक जयकारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि न्यायालय के फैसले का वे सम्मान करते हैं और इसे अपने संगठन के लिए सकारात्मक कदम मानते हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, स्वाभिमान और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर गोविंद वर्मा, तारण साहू, राजू साहू, उमेश निषाद, लिकेश साहू, भूपेंद्र मनहरे, अखिलेश साहू, गिरधर साहू, तोरण यादव, अजय सिन्हा, मुरारी साहू, ऋषि साहू, अर्जुन देवांगन, सूरज विश्वकर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।