Spread the love

 

 

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में खकुआ नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।

ग्रामीणों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पानी के बीच सिर के ऊपर जनाजा उठाकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने पर यह सफर और भी खतरनाक हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खकुआ नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ शवों को श्मशान तक ले जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।