आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले के गोल्लागुप्पा गांव में मलेरिया की रोकथाम के लिए दी गई क्लोरोक्वीन की गोलियां लेने के बाद कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। घटना में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 47 बच्चों समेत 52 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में मलेरिया के मामले सामने आने के बाद करीब 71 लोगों को क्लोरोक्वीन की गोलियां दी थीं। इसके बाद कुछ लोगों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं।
मृत बच्ची की पहचान 7 वर्षीय मादिवी जमुना के रूप में हुई है। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।
हालांकि, बच्ची की मौत सीधे क्लोरोक्वीन की वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है।
#AndhraPradesh #Malaria #Chloroquine #HealthNews #BreakingNews #Vandemataram247
