Spread the love

 

जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सबरिया डेरा क्षेत्र में तड़के दबिश दी। कार्रवाई एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में महुआ लहान और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। करीब 52 बोरी महुआ लहान समेत लगभग दो लाख रुपये की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।