*मनोवैज्ञानिक औषविधि सेवा संस्था ने एक काम मानवता के नाम के तहत कंबल-गरम कपड़ो का किया वितरण*

 

रायपुर, 24 दिसंबर 2021। राजधानी रायपुर में बढ़ती ठंड को मद्देनजर रखते हुए पिछले 2 दिनों से मनोवैज्ञानिक एवं औषविधि सेवा संस्था ने एक काम मानवता के नाम कार्यक्रम की शुरुवात की है।

 

संस्था की सचिव अर्चना सेंगर ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा रात 11:30 से 1:30 बजे तक रायपुर के विभिन्न इलाकों में पहुँचकर सड़क किनारे सोने वाले बेघर लोगो को कम्बल सहित मोजे, कंटोपा,गरम कपड़ो इत्यादि का वितरण किया जा रहा है

 

इस नेक कार्य में प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार पटेल, नारायण हेमनानी, अर्चना सेंगर,गुरुनाम सिंह छाबड़ा, दीपक साहू, प्रज्ञा खुजूर, आकाश सिन्हा, ज्ञानेश साहू ,जगतार सिंह,संतोषी बागडे, मनोज खूटे(अशु), भोमैश साहू,गजेंद्र ध्रुव,स्वाति मसीह, कुंदन यादव, निकिता, नितोली तुक्का,पूजा झा,नीतू ने सहयोग प्रदान किया है

 

वही संस्था के अध्यक्ष संदीप छेदैया ने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्य निरन्तर ज़ारी रहेगा। यह वितरण कार्य नारायण हेमनानी, अर्चना सिंह सेंगर,आकाश सिन्हा, ज्ञानेश साहू,खुशबू सिन्हा,खुशबू कुमारी, सुषमा गायकवाड़, डिंपल छेदैया, चंदन बंजारे, दिलीप साहू,तिलक साहू,अचिंत पॉल,नेमीचंद दीवान द्वारा किया जा रहा है।