Spread the love

वरिष्ठ अधिकारी संतोष सिंह एवं एडिशनल एसपी चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में महिला जागरूकता साइबर अभियान लगातार जारी,निरीक्षक मल्लिका तिवारी ने हर संभव मदद करने का दिया भरोसा…..

रिपोर्ट मेघा तिवारी रायपुर छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए लगातार साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया जा रहा है जहां महिलाओं को विशेष तौर पर वरिष्ठ अधिकारी संतोष सिंह, एडिशनल एसपी चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक मल्लिका तिवारी के द्वारा विशेष सुझाव लगातार दिए जा रहे है एसपी संतोष सिंह द्वारा साइबर क्राइम की मामलों पर तात्कालिक कार्यवाही के निर्देश भी दिया गया है जिससे महिलाओं और युवतियों को जल्द मानसिक प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके ,आए दिन महिलाएं किसी ना किसी माध्यम से शिकारी होती रही है वह माध्यम मोबाईल या मानसिक प्रताड़ना कुछ भी हो सकती है लेकिन रायपुर पुलिस के द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस मुहिम से महिलाएं सतर्क होती नजर आ रही है जो पुलिस के लिए इस मुहिम में एक नई ऊर्जा और नई विचार सोचने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है महिलाएं और युवतियों द्वारा इस जानकारी को विशेष तौर पर सुना भी जा रहा है मोवा थाना निरीक्षक मल्लिका तिवारी कहते है कि वह एक खुद महिला है और महिलाओं की पीड़ा भली भाती समझते है उन्होंने आगे कहा कि मैं भी परिवार से जुड़ी महिला हूं जो कि एक महिला और युवतियों के लिए हर तरह की मदद करने का प्रयास हमेशा करती रहूंगी अगर किसी भी तरीके से महिला युवतियां परेशान है तो खबराए नहीं बल्कि आगे आकर हमारे जरिए आप सहयोग के लिए आवाज उठा सकते है मल्लिका तिवारी ने कहा कि साइबर क्राइम साथ ही अन्य तरीके से हो रहे महिलाओं के ऊपर अत्याचार पर कानूनी तौर पर हर संभव मदद करने का आश्वासन देने की बात कही है….

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव,की तारीख घोषित 13 नवंबर को होगी उपचुनाव